“नागिन” की होने जा रही है वापसी, अपने ग्रैंड प्रीमियर से ठीक पहले ‘एकता कपूर’ ने नागिन-6 की वीडियो की साझा

सुपरनैचुरल शो नागिन 6 का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। आज यानि 12 फरवरी से टेलीकास्ट होने जा रहा है। शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले नागिन की मेकर एकता कपूर ने इसकी पहली झलक दिखा दी है। इनमें मनित जौरा नजर आ रहें हैं। इसके साथ ही एकता कपूर ने अपना नगिन वाला रूप भी फैंस के साथ शेयर किया।

nagin-6 trailer
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सुपरनैचुरल शो नागिन 6 का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी

सुपरनैचुरल शो नागिन 6 का बेसब्री से इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। आज यानि 12 फरवरी से टेलीकास्ट होने जा रहा है। शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले नागिन की मेकर एकता कपूर ने इसकी पहली झलक दिखा दी है। इनमें मनित जौरा नजर आ रहें हैं। इसके साथ ही एकता कपूर ने अपना नगिन वाला रूप भी फैंस के साथ शेयर किया।

आज शो का आगाज होने से पहले ही एकता कपूर मे इसकी एक झलक दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें एक्टर मनित जौरा नजर आ रहे हैं। वो नागिन के आने का ऐलान करते दिख रहे हैं। वीडियो में मनित जौरा पंडितों को भरोसा दिला रहे हैं कि विश्व को बचाने के लिए इस बार भी नागिन जरूर आएगी।

मनित जौरा आगे कहते हैं- अपनी इच्छा के बगैर उस इच्छाधारी को आना होगा, नागिन को आना होगा। वो है शिव वरदानी, उसका काटा मांगे ना पानी, हर प्रकोप का कोप, हर विश पर भारी। वो इच्छाधारी हर रूप बदल सकती है, वो इस देश को महामारी से बचाएगी। इस बार वो अपना नहीं देश का बदला लेने के लिए जरूर आएगी, शेष नागिन जरूर आएगी।

एकता ने अपना भी नागिन वाला लुक शेयर किया है। उन्होंने एक ऐप के जरिए खुद को 100 % नागिन बताया। एकता कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें स्क्रीन के पास उनके बेटे रवि को भी देखा जा सकता है। इस बार नागिन का किरदार निभा रहीं हैं तेजस्वी प्रकाश। जो हाल ही में बिग बॉस 15 का ताज जीत कर आईं हैं। बता दें कि इस शो के लिए सोशल मीडिया पर काफी बज है। सीजन 6 में नागिन बनी हैं तेजस्वी प्रकाश और महक चहल। सिंबा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया, आम्रपाली गुप्ता और सुधा चंद्रन लीड रोल में हैं।