पीएम मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित, यूसीसी पर बड़ा बयान देते हुए विपक्ष हुए हमलावर
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ "मेरा बूथ सबसे मजबूत" संवाद किया। इस कार्यक्रम को देशभर के सभी मंडलों पर बड़ी LED टीवी लगाकर दिखाया गया। राजधानी दिल्ली की घौंडा विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नं- 231(घौंडा) से निगम पार्षद श्रीमती प्रीति गुप्ता ने पार्षद कार्यालय वी -176 अरविंद नगर डिस्पेंसरी वाली गली घौंडा में सभी मण्डल के पदाधिकारी,खण्डप्रमुख, शक्तिकेन्द्र प्रमुख, मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ के पंचपरमेश्वर, बूथ के कार्यकारिणी सदस्य और जिला - प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों व क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक सुना।

यूनिफार्म सिविल कोड का किया समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा कि एक घर में अलग-अलग कानून हो तो क्या वह घर चल सकता है क्या। पीएम मोदी ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- एक घर में एक के लिए अलग और दूसरे के लिए अलग कानून हो तो क्या वह घर चल सकता है? ऐसे में देश कैसे चलेगा? संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकारों की बात कही गई है।
विपक्षी एकता पर साधा निशाना
आज जहां भी भाजपा सरकार है, वहां हम संतुष्टिकरण वाला मंत्र अपनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत तय है, इसलिए विपक्षी दलों में बौखलाहट है, इसलिए उन्होंने तय किया है कि चुनाव से कुछ माह पहले जनता को गुमराह किया जाए, बरगलाया जाए। वे झूठे आरोप लगाकर सत्ता हथियाना चाहते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई लोगों से लाइव वार्ता की। उन्होंने कहा कार्यकर्ता से ऊपर उठकर सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करके अपनी पहचान बनाएं। भाजपा का कार्यकर्ता एसी में बैठकर काम नहीं करता। हम ऐसे लोग हैं जो जनता के बीच हर मौसम में और गांव-गांव जाकर काम करते हैं। प्रधानमंत्री ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की ताकत बताते हुए कहा कि सरकार जब भी कोई योजना बनाती है तो वे विचार जनता से ही आते है। इस अवसर पर बैठक में घोंडा मंडल अध्यक्ष दिनेश अच्छवान, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, लोकप्रिय एंकर संतोष टंडन, बलवीर परमार,सचिन छजलाना, मनोज परिहार, मोहित छारया, नित्यानंद गैरोला, दीपिका ग्रोवर, रामेश्वर सिंह, सरला परमार, शीतल शुक्ला, उर्मिला शुक्ला, नीरज गुप्ता, के. पी. सिंह, कमलेश कश्यप, राजेंद्र, नीलकमल चंदेल, ललित चौधरी, घोंडा विधानसभा के सोशल मीडिया प्रभारी विजय भाटिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Comments
No Comments

Leave a Reply