रोहित शर्मा कैच: ऋषभ पंत ने खींचे रोहित के कान, गिल और कोहली रह गए हैरान, ‘हिटमैन’ के कैच के बाद रिएक्शन हुआ वायरल
रोहित शर्मा कैच वीडियो: कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार कैच लपककर सभी को चौंका दिया। बांग्लादेश की पारी के 50वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर लिटन दास का कैच रोहित ने एक हाथ से छलांग लगाते हुए पकड़ा।
- IND vs BAN 2nd Test

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd Test) के बीच खेले जा रहे इस मैच के चौथे दिन फैंस धूप निकलने से काफी खुश थे, और खेल समय पर शुरू हुआ। जसप्रीत बुमराह ने चौथे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई, और इसके बाद रोहित शर्मा ने लिटन दास का एक हाथ से शानदार कैच लपककर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस कैच ने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि खुद लिटन दास को भी हैरान कर दिया।
Comments
No Comments

Leave a Reply