अखिलेश यादव का आवास छावनी में तब्दील, जेपी सेंटर सील; सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोमती नगर स्थित जेपी सेंटर का दौरा करने वाले थे, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जेपी सेंटर के गेट पर टीन शेड लगाकर उसे बंद कर दिया है। अखिलेश यादव को जेपीएनआईसी जाने से रोके जाने पर विवाद गहरा गया है। अखिलेश के आवास के बाहर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
- JPNIC Controversy

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को ही जेपी सेंटर के गेट पर टीन शेड लगा दिया गया था। शुक्रवार सुबह से ही अखिलेश यादव के आवास के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूसरी ओर, सपा कार्यकर्ता इस कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम को पत्र भेजा था, जिसमें यह बताया गया था कि जेपी सेंटर अभी निर्माणाधीन है और वहां पर निर्माण सामग्री अनियोजित ढंग से रखी हुई है, जिससे वहां सुरक्षा संबंधी खतरे हैं। बारिश के बाद वहां जीव-जंतु पाए जाने की संभावना भी व्यक्त की गई, जिससे अखिलेश यादव का वहां माल्यार्पण करना असुरक्षित बताया गया है।
सपा नेता जूही सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह सरकार लोकतंत्र से डरती है, आवाजों से डरती है। यह सिर्फ माल्यार्पण का कार्यक्रम था, फिर हमें क्यों रोका गया? क्या ये लोग जेपीएनआईसी को बेचना चाहते हैं? अखिलेश यादव से डर गए हैं? हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ माल्यार्पण करने की पूरी कोशिश करेंगे।"
Comments
No Comments

Leave a Reply