टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र कादियान ने अब जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन देने का फैसला किया है।
हरियाणा की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले विधायक देवेंद्र कादियान ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है। जब उन्हें बीजेपी से टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
- टिकट कटा तो निर्दलीय लड़ा चुनाव
हरियाणा की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले विधायक देवेंद्र कादियान ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है। जब उन्हें बीजेपी से टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
जीत के बाद देवेंद्र कादियान ने अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। सोनीपत के मतगणना केंद्र से शुरू हुआ यह जुलूस उनके गांव बजाना समाधी पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
देवेंद्र कादियान ने बाबा समाध वाला मंदिर में माथा टेकने के बाद कई गांवों में जाकर अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया और गन्नौर वासियों को भारी अंतर से जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।
Comments
No Comments

Leave a Reply