मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीता कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर की बुरी हार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को करारी शिकस्त दी है, खड्गे को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है।
करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • Congress President Election Result 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को करारी शिकस्त दी है, खड्गे को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है।
करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी।


आपको बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था। देशभर से सभी बैलट बॉक्स दिल्ली मंगाया गया था। सभी बैलट बॉक्स को स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाया गया।
आज सुबह 10 बजे शुरू हुई मतगणना

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हुई। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। कांग्रेस के 9000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने मतदान किया था। सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।
दिवाली के बाद कुर्सी संभालेंगे नए अध्यक्ष
सूत्रों का कहना है कि दिवाली के बाद निर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार संभालेंगे।
शशि थरूर का राजनीतिक सफर
शशि थरूर लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। थरूर मध्यम वर्ग के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र में काम भी किया है। इसके अलावा उनके पास मंत्री के रूप में भी कार्य का लंबा अनुभव है।
मल्लिकार्जुन खड्गे का करियर
मल्लिकार्जुन खड़गे के पास लंबा संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। खड़गे कांग्रेस में अग्रणी दक्षिण भारतीय चेहरा हैं। वह हिंदी ठीक ढंग से बोल सकते हैं।
शशि थरूर ने कहा, 'मैं धन्यवाद करता हूं...'
मतगणना शुरू होने के बाद शशि थरूर ने ट्वीट किया। थरूर ने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल को हमारी राजनीति के विकास में एक मील का पत्थर बनाने में योगदान दिया है।
पंजाब, तेलंगाना में भी धांधली का आरोप
थरूर कैंप ने यूपी के अलावा दो और राज्यों में धांधली का आरोप लगाया है। थरूर कैंप का कहना है कि पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव में धांधली हुई है।
राहुल गाँधी ने दिया रिएक्शन
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ हमारी इकलौती पार्टी है जिसमें चुनाव और चुनाव आयोग होता है। मैंने मधुसूदन मिस्त्री जी के साथ काम किया है। चुनाव आयोग के सामने मुद्दे को ले जाया जाएगा, जो फैसला लेगा।
मल्लिकार्जुन खड्गे बने कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि शशि थरूर को सिर्फ हजार के आसपास ही वोट मिले।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव 22 साल बाद हुआ है। इसके लिए दिल्ली के पार्टी मुख्यालय समेत देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में ये अध्यक्ष पद के लिए हुआ ये छठा चुनाव था। अध्यक्ष पद के लिए 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुआ था। 22 साल बाद इसी 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ।