हरियाणा में यहां पटाखे जलाने पर बैन, भूलकर भी जलाने पर होगी कार्रवाई; साथ ही भरना होगा भारी जुर्माना।
सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, और इसी दौरान दिवाली का त्योहार भी आता है। दीपावली के पहले बाजारों में पटाखों की बिक्री तेज हो जाती है, लेकिन दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में पटाखों के जलाने से प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
- पकड़े जाने पर सभी पटाखे होंगे जब्त
सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, और इसी दौरान दिवाली का त्योहार भी आता है। दीपावली के पहले बाजारों में पटाखों की बिक्री तेज हो जाती है, लेकिन दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में पटाखों के जलाने से प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
त्योहारों के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने उनकी बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनियों को पटाखों के ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार करने से मना किया गया है।
दशहरा और दीपावली के समय आतिशबाजी के कारण जिले में एक्यूआई 400 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर से ऊपर चला जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है। इसी कारण पहले से ही पटाखों की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
पकड़े जाने पर सभी पटाखे होंगे जब्त
उपायुक्त ने जिले के सभी थाना प्रभारी और खंड पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई पटाखों की बिक्री करते हुए पकड़ा जाता है, तो सभी पटाखे जब्त किए जाएंगे और उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को भी वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी रखने की हिदायत दी गई है। ग्रीन पटाखों को केवल दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक जलाने की अनुमति है, यानी सिर्फ दो घंटे के लिए।
दिल्ली में भी नहीं जलाए जाएंगे पटाखे
दिल्ली में भी सर्दियों में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन जाती है। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यदि कोई दिवाली पर पटाखे जलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, एक जनवरी 2025 तक पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक रहेगी।
हाल ही में, दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 सूत्रीय 'विंटर एक्शन प्लान' लागू किया है। गोपाल राय ने कहा कि इस योजना के तहत प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
Comments
No Comments

Leave a Reply