जानिए,आंखों का रंग क्या कहता है आपकी पर्सनैलिटी के बारे में

समुद्र शास्त्र में मानव शरीर के अंगों की संरचना के आधार पर मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है। यह शास्त्र ऋषि समुद्र द्वारा लिखा गया था इसलिए इस शास्त्र को समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। इसी प्रकार व्यक्ति के आंखों के रंग से भी उसके व्यक्तित्व की कुछ बातें जानी जा सकती हैं।

eye flu problems

भूरे रंग की आंखें

जिन लोगों की आंखों की पुतली का रंग गहरे भूरे रंग का होता है समुद्र शास्त्र के अनुसार, उसमें जन्म से ही लीडर बनने के गुण पाए जाते हैं। इसी गुण के कारण लोग आपके ऊपर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। ऐसे लोग दयालु स्वभाव के होते हैं, साथ ही यह सबकी मदद करने के लिए भी तत्पर रहते हैं।

क्या कहती हैं काले रंग की आंखे

ज्यादातर लोगों की आंखों का रंग काला पाया जाता है। इसका अर्थ है कि ये लोग काफी जिम्मेदार और भरोसेमंद किस्म के लोग होते हैं। समुद्र शास्त्र में माना गया है कि ये लोग धोखा नहीं देते। साथ ही ऐसे लोग रहस्यमयी भी होते हैं।

इस रंग की आंखें के लोग होते हैं बुद्धिमान

हरी रंग की आंखे कम ही देखने को मिलती हैं। लेकिन जिस भी व्यक्ति की आंखों का रंग हरा पाया जाता है वह लोग बुद्धिमान और उत्साहित समझे हैं। ऐसे लोग हर काम को बड़े ही उत्साह के साथ करते हैं।

नीली आंखों का अर्थ

जिस भी व्यक्ति की नीली आंखें होती हैं वह बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगते हैं। समुद्र शास्त्र में माना गया है कि ये लोग बहुत ही शांत और तेज दिमाग वाले होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि यह हर रिश्ते को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं।