क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी की लूज टी-शर्ट और रिप्ड जींस में फोटो आई सामने, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने कुछ महीनों पहले ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही है। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • अलग नजर आईं राहुल की दुल्हनियां

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने कुछ महीनों पहले ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही है। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।



अथिया और राहुल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजाॅय कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। इसी बीच अथिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका लुक काफी चर्चा में बना हुआ है।  
अलग नजर आईं राहुल की दुल्हनियां
अथिया शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह मुंबई में स्पाॅट हुई है। इस दौरान अथिया भले ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वह काफी प्यारी लग रही हैं। अथिया ने इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट टी-शर्ट कैरी की है। इसके साथ उन्होंने डेनिम की रिप्ड जींस पहनी है। इसके साथ ही अथिया के आल ओपन हैं, जो उन पर काफी सूट कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया।
इस काम को लेकर हुई ट्रोलिंग का शिकार
अथिया शेट्टी के इस लुक को जहां कई यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने अथिया के ओपन हेयर पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘अगर बाल इतने दिक्कत कर रहे हैं तो इन्हें बांध क्यों नहीं लेतीं?' एक ने कहा, ‘औरों की दुनिया बड़ी होती है, राहुल की दुनिया बहुत लंबी है।' एक ने लिखा, ‘10 सेकेंड में 3 बार बाल ठीक किया।' इस तरह के कई और कमेंट अथिया के इस वीडियो पर आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।