यदि आपका EPFO में KYC अपडेट अभी तक नहीं हुआ है, तो आप निम्नलिखित आसान स्टेप्स का पालन करके घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं

रिटायरमेंट के बाद आमदनी को बनाए रखने के लिए ईपीएफओ का सहारा लेना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप भी ईपीएफओ फंड में निवेश करते हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवाना अत्यंत आवश्यक है। सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य बना दिया है।

epfo kyc update

रिटायरमेंट के बाद आमदनी को बनाए रखने के लिए ईपीएफओ का सहारा लेना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप भी ईपीएफओ फंड में निवेश करते हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवाना अत्यंत आवश्यक है। सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य बना दिया है।

अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं की है, तो आपको इसे जल्दी से जल्दी कर देना चाहिए। अन्यथा आने वाले समय में आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोगों को लगता है कि ई-केवाईसी करने में बहुत समय लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। सरकार ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सरल बना दिया है।

अब आप घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी कर सकते हैं। आइए, ई-केवाईसी की प्रक्रिया को जानते हैं।

-ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाएं।

-अपना 12 अंकों का यूएएन नंबर (UAN Number) और पासवर्ड दर्ज करें।

-होम पेज पर "मैनेज" (Manage) का चयन करें।

-वहां से "केवाईसी" (KYC) पर क्लिक करें।

-"केवाईसी" पर क्लिक करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा। अब यहां, जो भी आपके पास दस्तावेज़ हैं, उनके चेकबॉक्स पर क्लिक करें। ध्यान दें कि आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी भरना आवश्यक है।

-सभी जानकारियों को भरने के बाद, एक बार फिर से जांचें। अब "सेव" पर क्लिक करें।

-इसके बाद, आपकी सभी जानकारी आपके नियोक्ता के पास पहुंचेगी। वहां से अवलोकन होने के बाद, केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।

ई-केवाईसी क्यों आवश्यक है?

-अगर आपने केवाईसी नहीं की है, तो आपको कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

-केवाईसी अपडेट नहीं होने पर आप पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल नहीं सकते हैं।

-आप ई-नॉमिनेशन भी नहीं कर सकते हैं।

-आप पीएफ अकाउंट को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।