पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी कोई राहत नहीं, खबर में जानिए आपके शहर में आज के रेट

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं और दिल्ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में इनकी कीमतें स्थिर बनीं हुई हैं. यानी 20 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ग्लोबल बाजारों में ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का असर तेल की कीमतों पर नहीं पड़ा हैं. तेल विपणन कंपनियों के रेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये बनीं हुई हैं.

petrol diesel price
स्टोरी हाइलाइट्स
  • प्रतिदिन जारी किए जाते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं और दिल्ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में इनकी कीमतें स्थिर बनीं हुई हैं. यानी 20 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ग्लोबल बाजारों में ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का असर तेल की कीमतों पर नहीं पड़ा हैं. तेल विपणन कंपनियों के रेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये बनीं हुई हैं.

तेल की कीमतें :

शहर                                   पेट्रोल                                  डीज़ल

दिल्ली                               96.72                                 89.62

कोलकाता                         106.03                                 92.76

मुंबई                               106.31                                 94.27

चेन्नई                               102.63                                94.24

केंद्र ने 22 मई को ईंधन पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी. सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये सस्‍ता हो गया था. तभी से इनके दामों में वृद्धि नहीं हुई है. वहीं कुछ शहरों में तेल की कीमतों में मामूली से वृद्धि हुई है. नीचे बताई गई प्रक्रिया के तहत आपके शहर में इनके क्या दाम हैं, ये पता कर सकते हैं.

प्रतिदिन जारी किए जाते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद ही प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमत में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाले कर, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को भी शामिल किया जाता है।