निगम पार्षद प्रीति गुप्ता ने नारी शक्ति के साथ देखी फिल्म 'द केरल स्टोरी', महिला दल बल के साथ पहुँची सिनेमाघर

घोंडा वार्ड संख्या-231 से निगम पार्षद और समाजसेविका प्रीती गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह समाज के कल्याण और उन्नति के लिए निरंतर काम करती रहती हैं।

घोंडा वार्ड संख्या-231 से निगम पार्षद और समाजसेविका प्रीती गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह समाज के कल्याण और उन्नति के लिए निरंतर काम करती रहती हैं।

इसी समाज कल्याण की भावना और विकास ने उन्हें दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव में भारी बहुमतों से विजय दिलवाई थी। चुनाव जीतने के बाद भी श्रीमती गुप्ता जी ने अपने कार्य को नहीं छोड़ा और निरंतर क्षेत्र की जनता और समाज के लिए कार्य कर रहीं हैं।

द करेल स्टोरी पर विवाद

अभी एक फिल्म “द केरल स्टोरी” रिलीज़ हुई है जो की अपनी रिलीज़ से पहले ही काफी चर्चाओं में बनी हुई थी और इसपर लगातार विवाद होते जा रहें हैं।

इस फिल्म में जिहाद के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है की कैसे केरल में धर्मान्तरण का खेल चल रहा है। भोली भाली लड़कियों को कैसे मुल्स्लिम युवक अपने प्यार के जाल में फंसा लेते हैं और कैसे उनका धर्मांतरण करवाकर मुस्लमान बना देते हैं। साथ ही फिल्म मिएँ यह भी दिखाया गया है की किस प्रकार से मुस्लिम युवक भोली भाली लड़कियों को एक कट्टर आतंकवादी बनाकर सीरिया में मरने के लिए छोड़ देते हैं।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है की केरल से 30000 से ज्यादा लड़कियां गयब हो गयी हैं जिसका वहां की सरकार और पुलिस के पास कोई डाटा भी मौजूद नहीं है। इन्हीं ससब सच्ची घटनाओं पर ये फिल्म आधारित है। फिल्म पर लगातार विवाद जारी है।

हर व्यक्ति को देखनी चाहिए फिल्म- पार्षद प्रीती गुप्ता

इस सच्चाई बयाँ करती फिल्म को निगम पार्षद श्रीमती प्रीती गुप्ता ने महिलाओ के गुट जो हॉल पर दिखाया। प्रीती जी ने नारी शक्ति को दिल्ली के सिनेमा हॉल में द केरल स्टोरी फिल्म दिखाई। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर एक 14 साल से ऊपर की सभी नव किशोरी एवं महिलाओं को जरूर देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखने के लिए उम्र 18 साल से घटाकर 14 साल कर देना चाहिए। ताकि सभी किशोरावस्था की लड़कियां इसे देख सके और सबक ले सके। द केरल स्टोरी लव जेहाद और आतंकवाद जैसे मुद्दे को रेखांखित करती है। फिल्म 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसका निर्देशन सुदिप्तो सेन ने और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। द केरला स्टोरी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का दावा है की फिल्म दिखाया जाने वाला हर शॉट सही है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि फिल्म में धर्मातरण के पीछे क्या लव जिहाद का झासे का दावा किया जा रहा है।

यह फिल्म रिलीज के कुछ दिनों के भीतर ही 100 करोड़ कमाई की तरफ तेजी से बढ़ी है। कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है जिससे दर्शक की संख्या बड़ी है आज भी सैकड़ों की संख्या में महिला एवं लड़कियां एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें जैसे दिनेश अच्छवान, विजय भाटिया, संतोष टंडन, दीपिका ग्रोवर, कृष्णा शुक्ला, गीता सूर्यवंशी, राखी, सीमा, उर्मिला शुक्ला, सोनम शर्मा आदि उपस्थित रहीं।