दिल्ली के साक्षी हत्याकांड पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, कहा-

दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की दर्दनाक हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस नृशंस हत्या पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म एक्टर सोनू सूद ने नाबालिग लड़की के मर्डर केस पर अपना दुख जताया है।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • Sakshi Murder Case

दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की दर्दनाक हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस नृशंस हत्या पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म एक्टर सोनू सूद ने नाबालिग लड़की के मर्डर केस पर अपना दुख जताया है।



सोनू सूद ने साक्षी मर्डर केस तोड़ी चुप्पी
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में,साक्षी मर्डर केस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनू सूद ने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो घटनास्थल पर बस मूर्ति बनकर तमाशा देख रहे थे।
सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- "काश किसी में उस आदमी को जोर से लात मारने की हिम्मत होती, जिसने दिल्ली में 16 साल की साक्षी को चाकू मार दिया। एक दर्शक बनकर अपने आसपास हो रहे अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है। माता-पिता ने अपनी बेटी को खो दिया, क्योंकि साहिल ने उनकी बेटी को चाकू से मार दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।"
क्या है साक्षी मर्डर केस का मामला?
रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने बीच सड़क में एक 16 साल की लड़की साक्षी की सरेआम हत्या कर दी थी। पहले उसने साक्षी पर चाकू से कई वार किए और जब मन नहीं भरा तो उसे पत्थर से कुचल दिया। दुख की बात ये थी कि, जब साहिल ऐसी बेरहमी कर रहा था, तब वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे, किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। फिलहाल, साहिल पुलिस की गिरफ्त में है।
साहिल का कहना है कि साक्षी उसे कई दिनों से इग्नोर कर रही थी, इसलिए उसने उसे मार दिया। कहा जा रहा है कि साहिल को इस जुर्म का कोई पछतावा भी नहीं है।
सोनू सूद के अपकमिंग प्रोजेक्क्ट्स
बात करें सोनू सूद की प्रोफेशनल लाइफ की तो वह जल्द ही रियलिटी शो 'रोडीज 19' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म 'फतेह' में जैकलीन फर्नांडिस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था।