7 और 15 अक्टूबर को होने वाली बिहार पुलिस भर्ती की परीक्षायें हुई रद्द, नई एग्जाम डेट घोषित होने का इंतज़ार

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना था। विभाग की ओर से 1 अक्टूबर को एग्जाम का आयोजन किया गया गया जिसमें दोनों ही शिफ्ट की परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को नकल करते हुए पकड़ा गया तो वहीं बहुत से उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यूज करने के चलते गिरफ्तार किया गया।

rajasthan board

परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद अब पर्षद की ओर से 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुए एग्जाम को रद्द कर दिया गया है। इससे संबंधित जानकारी पर्षद की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गयी

7 और 15 तारीख को होने वाली परीक्षायें भी स्थगित

सेन्ट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से 1 अक्टूबर को आयोजित किये जाने के साथ ही 7 और 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाली तृतीय, चतुर्थ, पंचम और षष्ठम पालियों की परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित करने के निर्णय लिया है।

अगली एग्जाम डेट होंगी जारी

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से नोटिफिकेशन के माध्यम से दी गयी जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए सभी पालियों (पहली से छठवीं तक) की नयी एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नयी एग्जाम डेट की घोषणा सूचना पर्षद की वेबसाइट csbc.bih.nic.in और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 21391 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट, मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। है।