दिल्ली यूनिवर्सिटी के दाखिले की पहली लिस्ट कल होगी जारी, स्थगित हुआ आज होने वाला कार्यक्रम

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। विश्वविद्यालय द्वारा यूजी ऐडमिशन 2022 के अंतर्गत कॉमन ऐडमिशन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की पहले अलॉटमेंट लिस्ट आज, 18 अक्टूबर को जारी नहीं की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समाचार एजेंसी पीटीआइ के एक अपडेट के मुताबिक डीयू ने मेरिट लिस्ट जारी करने के कार्यक्रम को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में डीयू यूजी ऐडमिशन 2022 के अंतर्गत पहली अलॉटमेंट लिस्ट की राह देख रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार एक दिन और बढ़ा गया है।

university of delhi

बता दें कि देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग ले रहे अन्य विश्वविद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए पहली बार ऑयोजित किए गए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2022 के आधार पर होने वाली दाखिले की प्रक्रिया के क्रम में डीयू ने यूजी कोर्सेस के लिए मेन ऐडमिशन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पर पंजीकरण 12 अक्टूबर से शुरू किया था। पंजीकरण 13 अक्टूबर तक होने के बाद सिमुलेटेड लिस्ट 14 अक्टूबर को जारी हुई थी। इसके बाद, स्टूडेंट्स को अपनी प्रिफ्रेंस बदलने के लिए 14 से 16 अक्टूबक तक का समय दिया गया था। इस चरण के बाद पहली सीएसएएस आवंटन सूची आज, 18 अक्टूबर को जारी होनी थी।

स्थगित हुआ कार्यक्रम

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज की दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश के विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई एक याचिका पर बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 को होने वाली सुनवाई के मद्देनजर पहली मेरिट लिस्ट आज जारी किए जाने के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। कॉलेज ने दिल्ली उच्च न्यायालय के दाखिले से सम्बन्धित उस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है, जिसमें निर्देश दिए गए थे कि सीयूईटी यूजी 2022 स्कोर मेरिट लिस्ट बनाने के 100 फीसदी अधिमान (Weightage) दिया जाएगा। हालांकि, सेंट स्टीफेंस कॉलेज सीयूईटी यूजी स्कोर को 85 फीसदी वेटेज देना चाहता है और शेष 15 फीसदी स्टूडेंट्स के एडमिशन के समय इंटरव्यू के लिए कॉलेज ने निर्धारित किया है।