आज मनाया जा रहा है ‘विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस’, इस साल का थीम है अलग, यह इस थीम के मायने और इस दिन मनाने का कारण

आज यानी शुक्रवार, 1 मार्च 2024 को पूरी दुनिया में विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 मनाया जा रहा है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस लोगों को आपदा से उबरने में नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य है लोगों के बीच तैयारी, बचाव और आत्म-सुरक्षा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना। साथ ही, इस दिन उन लोगों को भी सम्मानित किया जाता है जो नागरिकों की सुरक्षा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं।

world defence day

इस बार की थीम है अलग

संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा हर वर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के लिए मुख्य विषय (Theme) की घोषणा की जाती है। इस क्रम में वर्ष 2024 के विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का मुख्य विषय ‘नायकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा घोषित किया गया है।

  विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 का मुख्य विषय इन क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घोषित किया गया है। यह थीम विभिन्न देशों की सरकारों और नागरिकों को एक साथ आने और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करता है।

 वर्ष                                       थीम

 2024             नायकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा

 2023             जोखिम मूल्यांकन में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका

 2022              नागरिक सुरक्षा और हर घर में प्राथमिक उपचार

 कुछ ऐसा है विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा 6 दिसंबर 1990 को की गई थी। इसके बाद से हर साल इस तारीख को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है।