आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इन अनकैप्ड प्लेयर्स की लगी लॉटरी, नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की ये रही लिस्ट

मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस बीच एक तरफ जहां कैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • जीटी- 7 करोड़ 40 लाख में शाहरुख खान

मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस बीच एक तरफ जहां कैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी।



अनकैप्ड खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश
वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा बहाया। 72 खिलाड़ियों पर 10 टीमों ने कुल 230.45 करोड़ रुपये लगाए।
2024 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाडियों की लिस्ट
सीएसके- 8 करोड़ 40 में समीर रिजवी
ऑक्शन से पहले ही पूर्व क्रिकेटरों का अंदाजा था कि इस बल्लेबाज पर टीमें बड़ा दांव खेल सकती हैं, लेकिन 20 के बेस प्राइस से शुरू होकर बोली 8 करोड़ 40 लाख तक चली जाएगी इसका अंदाजा खुद समीर को भी नहीं था। समीर को अपनी टीम में शामिल करने लिए गुजरात और चेन्नई के बीच जमकर बोली लगी, लेकिन अंत में जीत चेन्नई की हुई।



जीटी- 7 करोड़ 40 लाख में शाहरुख खान
पंजाब ने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को ऑक्शन से पहले रिलीज किया था। ऐसे में 40 लाख के बेस प्राइस में खिलाड़ी के लिए पंजाब ने ही सबसे पहले बोली लगाई। इसके बाद पंजाब और गुजरात टाइटंस के बीच खिलाड़ी को लेकर बोली 7 करोड़ तक गई। ऐसे में खिलाड़ी अंत में गुजरात की टीम में शामिल हुए।



डीसी- 7 करोड़ 20 लाख में कुमार कुशाग्र
विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को 20 लाख बेस में सबसे पहले चेन्नई ने खरीदने की कोशिश की। इसके बाद गुजरात की टीम और चेन्ई के बीच बोली लगी। बाद में 1 करोड़ तक पहुंचते-पहुंचते चेन्नई पीछे हट गई। ऐसे में खिलाड़ी के लिए दिल्ली ने जमकर बोली लगाई और 7 करोड़ 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

राजस्थान-5 करोड़ 80 लाख में शुभम दुबे
अनकैप्ड में सबसे पहले 20 लाख के बेस प्राइस के साथ दिल्ली ने बल्लेबाज शुभम दुबे के लिए दांव खेला। इसके बाद राजस्थान और दिल्ली ने खिलाड़ी के लिए बोली लगाई। 5 करोड़ 80 लाख में खिलाड़ी को राजस्थान ने खरीद लिया है।

लखनऊ- 2 करोड़ 40 लाख में एम सिद्धार्थ
स्पिनर एम सिद्धार्थ रो 20 लाख के बेस प्राइस में सबसे लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल करना चाहा था, लेकिन इसके बीच आरसीबी ने भी स्पिनर के लिए बोली लगाना शुरू की। दोनों के बीच 20 लाख से शुरू हुई बोली 2 करोड़ 40 लाख तक गई और अंत में जीत लखनऊ सुपरजायंट्स की हुई।