आईपीएल 2024: मैदान पर वापसी करने को बेताब है दिल्ली का ये खिलाड़ी, प्रेक्टिस करते हुए नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, फैंस के दिलों की बढ़ी धड़कन

पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त के महीने से मैदान से बाहर हैं। दरअसल पृथ्वी टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने के बाद इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्प्टन शायर की ओर से खेल रहे थे। इस दौरान शॉ चोटिल हो गए थे।  

स्टोरी हाइलाइट्स
  • नेट्स प्रैक्टिस करते आये नजर

पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त के महीने से मैदान से बाहर हैं। दरअसल पृथ्वी टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने के बाद इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्प्टन शायर की ओर से खेल रहे थे। इस दौरान शॉ चोटिल हो गए थे।  



नेट्स प्रैक्टिस करते आये नजर
अब ऐसे में शॉ ने चोट से उबरने के बाद नेट्स पर हाल ही में प्रैक्टिस शुरू की है। शॉ इन दिनों अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। शॉ के प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शॉ ने चोटिल होने से पहले नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए चार पारियों में शानदार 429 रन बनाए थे। शॉ इन दिनों बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना इलाज पूरा करने के बाद अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों में पृथ्वी मुंबई के लिए नहीं खेल पाए हैं। इस बीच शॉ़ जल्द वापसी करने के लिए तैयार हैं। शॉ ने इंस्टाग्राम में अपनी स्टोरी में अपनी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया है।



दिल्ली ने किया भरोसा
इस पर शॉ की वापसी पर फैंस ने पॉजिटिव कमेंट किए हैं। वीडियो में शॉ़ कुछ तेज गेंदों का भी सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है कि शॉ जल्द मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा शॉ को हाल ही में 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित आईपीएल ऑक्शन IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अभी रिटेन किया है।



फैसले से हुई सबको हैरानी
हालांकि दिल्ली के इस फैसले से सभी हैरान थे। दरअसल शॉ़ पिछले सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके चलते उन्हें अधिकतर मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा था। अब देखना होगा कि शॉ अपने प्रदर्शन से मेनेजमेंट और फैंस का दिल जीत पाते हैं या नहीं।