
झमाझम बारिश के मौसम का दोगुना होगा मज़ा, इन स्वादिष्ट स्नैक्स और चाय के साथ उठाएं पूरा लुत्फ
देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से परेशान लोगों को बारिश की फुहार ने राहत दिलाई है। बरसात के इस मौसम को कई लोग काफी पसंद करते हैं। कुछ लोग जहां इस मौसम में भीगना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग एक कप चाय और गरमागरम स्नैक्स का इंतजार करते हैं। बारिश में चाय और पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा है।

देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से परेशान लोगों को बारिश की फुहार ने राहत दिलाई है। बरसात के इस मौसम को कई लोग काफी पसंद करते हैं। कुछ लोग जहां इस मौसम में भीगना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग एक कप चाय और गरमागरम स्नैक्स का इंतजार करते हैं। बारिश में चाय और पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा है।
अगर आप भी उन्हीं शौकीन लोगों में से हैं, जो बारिश आते ही चाय और स्नैक्स का इंतजार करने लगते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में, जिनका आप चाय के साथ बरसात में लुत्फ उठा सकते हैं।
ब्रेड पकौड़े
यूं तो पकौड़े कई मौको पर बनाए जाते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इसे बनाने का अपना अलग ही मजा है। ब्रेड पकौड़ा ऐसी ही एक रेसिपी है, जिसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। ऐसे में रिमझिम बारिश के मौसम में आप इन गरमा गरम पकौड़ों को बनाकर लहसुन-टमाटर की चटनी के साथ इसे खा सकते हैं।
प्याज के पकौड़े
बारिश के मौसम में लोग कई तरह के पकौड़े बनाते हैं। प्याज के पकौड़े एक पारंपरिक भारतीय नाश्ता है, जो बेसन (चने के आटे) और ताजा कटे प्याज और कटी हुई हरी मिर्च से बनाया जाता है। एक गर्म कप मसाला चाय के साथ स्वादिष्ट और कुरकुरे प्याज के पकौड़े खाने का अपना अलग ही स्वाद है।
समोसा
बारिश के मौसम में समोसा खाने का अपना अलग ही मजा है। यह कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन होता है। इस मानसून अगर आप भी घर पर वीकेंड का आनंद उठा रहे हैं, तो एक कप गर्म चाय के सात स्वादिष्ट और बनाने में आसान समोस के साथ अपने दिन को और भी खास बना सकते हैं।
मूंग दाल के मंगोड़े
मूंग दाल के मंगोड़े एक ऐसा व्यंजन है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मूंग दाल और मसालों के इस्तेमाल से बने कुरकुरे मूंग दाल के मंगोड़े के साथ
पुदीने की चटनी डालकर खाते हैं। इसके साथ ही गरमागरम चाय या कॉफी आपको परफेक्ट मानसून वाइब्स देगी।
वड़ा पाव
वड़ा पाव यूं तो मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड है, लेकिन मौजूद समय में यह पूरे देश में काफी प्रचलित हो चुका है। बारिश के मौसम में चाय के साथ इसे खाने का अपना अलग मजा है। आलू वड़ा को बेसन, उबले आलू, हरी मिर्च और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसे पाव यानी ब्रेड के दो टुकड़ों के बीच मसालेदार चटनी के साथ खाया जाता है।
Comments
No Comments

Leave a Reply