![](https://www.live4india.com/ads/1629190441582021.jpg)
माता महागौरी की आराधना करते समय साथ में पढ़ें ये स्तोत्र और आरती, जल्द ही बरसेगी माँ की विशेष कृपा
आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा की जाती है। माना जाता है कि आज के दिन पूजा करने से मां दुर्गा व्यक्ति की हर मनोकामना को पूर्ण कर देती हैं। आज के दिन मां महागौरी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ महागौरी आरती और मां महागौरी स्तोत्र का पाठ जरूर करें।
![mahagauri aarti](https://www.live4india.com/uploads/1664783474175713.jpg)
आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा की जाती है। माना जाता है कि आज के दिन पूजा करने से मां दुर्गा व्यक्ति की हर मनोकामना को पूर्ण कर देती हैं। आज के दिन मां महागौरी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ महागौरी आरती और मां महागौरी स्तोत्र का पाठ जरूर करें।
महागौरी माता का स्वरूप
मां दुर्गा के आठवें स्वरूप को माता महागौरी माना जाता है। मां महागौरी का रंग दूध के समान श्वेत है। माता की चार भुजाएं हैं और प्रत्येक भुजा में मां ने अभय मुद्रा, त्रिशूल, डमरू और वर मुद्रा धारण किया हुआ है। महागौरी मां को फलदायी और हर कष्ट हरने वाली मां माना जाता है।
महागौरी स्तोत्र
सर्वसंकट हंत्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्
ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाभ्यहम्
सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदीयनीम्
डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाभ्यहम्
त्रैलोक्यमंगल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्
वददं चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्
महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया
जय उमा भवानी जय महामाया
हरिद्वार कनखल के पासा
महागौरी तेरा वहा निवास
चंदेर्काली और ममता अम्बे
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा
सती 'सत' हवं कुंड मै था जलाय
उसी धुएं ने रूप काली बनाया
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया
नवरात्र के आठवें दिन करें ये विशेष उपाय, भाग्य में बदल जाएगा दुर्भाग्य
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता
'चमन' बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो
Comments
No Comments![](https://www.live4india.com/ads/1629190435807930.jpg)
![](https://www.live4india.com/ads/1629190435807930.jpg)
Leave a Reply