Ind vs SA:'चलेया' सॉन्ग पर विराट कोहली ने थिरकाए कदम...

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा। उनकी जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। आम लोगों से लेकर सितारों से तक उन्हें बधाई मिली। मैच के दौरान विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के गाने के साथ ही शाह रुख खान के गाने पर भी कदम थिरकाए। उनके वीडियो पर एटली कुमार ने रिएक्ट किया है।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • कार्तिक आर्यन ने भी दी बधाई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा। उनकी जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। आम लोगों से लेकर सितारों से तक उन्हें बधाई मिली। मैच के दौरान विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के गाने के साथ ही शाह रुख खान के गाने पर भी कदम थिरकाए। उनके वीडियो पर एटली कुमार ने रिएक्ट किया है।

रविवार को उनका जन्मदिन था और इस खास मौके पर इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका मैच में शतक जड़ उन्होंने खुद को तोहफा दिया। पति के शतक पर अनुष्का शर्मा खुशी से फूली नहीं समाईं। वहीं, कुछ सितारों ने भी विराट की जीत का जश्न मनाया। 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार ने विराट कोहली को इस जीत के लिए बधाई दी है।


विराट खुद भी अपने शतक बनाने पर काफी खुश और रिलैक्स नजर आए। इस मैच में उन्होंने 49वीं सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो हर एसआरके फैन के बीच पॉपुलर हो गया।


विराट ने दिया शाह रुख का सिग्नेचर पोज

दरअसल, मैच के दौरान विराट कोहली ने फिल्म जवान के गाने 'चलेया' गाने पर कुछ स्टेप्स किए। इसके साथ ही उन्होंने शाह रुख खान का आइकॉनिक पोज भी दिया। एटली कुमार ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट का वीडियो शेयर कर लिखा 'वाइब्स।'


कार्तिक आर्यन ने भी दी बधाई

विराट की सेंचुरी को बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। कार्तिक इन दिनों पुणे में हैं। उन्होंने वहां की एक बेकरी से फोटो शेयर कर लिखा, 'विराट की सेंचुरी पर चीट करना तो बनता है।'