हवाई यात्रा के दौरान गलती से भी नारियल अपने साथ ले जाने की कोशिश न करें, क्योंकि पकड़े जाने पर आप कानूनी मुश्किलों में फंस सकते हैं
हवाई यात्रा के दौरान कई लोग खाने-पीने की चीजों से जुड़े नियमों के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते, जिससे सफर का मजा खराब हो सकता है और कानूनी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें फ्लाइट में साथ ले जाने की अनुमति नहीं होती, और नारियल भी उनमें से एक है। यदि आप इसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करते हैं, तो आपको एयरपोर्ट पर इसे फेंकना पड़ सकता है या फिर जुर्माना भरना पड़ सकता है।

कई एयरलाइंस, जैसे दुबई की, ने सुरक्षा कारणों से नारियल पर पाबंदी लगा रखी है। यह पाबंदी इसलिए है क्योंकि नारियल ज्वलनशील हो सकता है। इसमें तेल की मात्रा अधिक होती है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। इस कारण से इसे ज्वलनशील पदार्थों की श्रेणी में रखा गया है और हवाई यात्रा के दौरान इसे ले जाना मना है।
नारियल के अलावा, फ्लाइट में गन, फायर आर्म्स, विस्फोटक पदार्थ, ज्वलनशील सामग्री, तेज धार वाले उपकरण जैसे चाकू, सेल्फ डिफेंस टूल्स, सेटेलाइट फोन्स, तंबाकू, गांजा, हीरोइन और शराब जैसी चीजों को भी ले जाने की अनुमति नहीं होती। हालांकि, बिना फ्यूल का लाइटर और ई-सिगरेट कुछ विशेष नियमों के तहत ले जाया जा सकता है।
Comments
No Comments

Leave a Reply