पंचतत्व में विलीन अभिनेता नितेश पांडे,सनी लियोनी के कांस में बिखेरा जलवा, रणवीर और अलिया की फिल्म का फर्स्ट लुक रिविल

अनुपमा एक्टर नितेश पांडे के अचानक निधन ने टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया। बीते दिन एक्टर के गुजरने की खबर चर्चा में बनी रही। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरे.....

nitish pandey funeral

अनुपमा एक्टर नितेश पांडे के अचानक निधन ने टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया। बीते दिन एक्टर के गुजरने की खबर चर्चा में बनी रही। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरे.....

नितेश पांडे हुए पंचतत्व में विलीन

टीवी इंडस्ट्री से बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आती जा रही है। आदित्य सिंह राजपूत की डेथ के बाद वैभवी उपाध्याय के निधन की बुरी खबर आई। इन झटकों के बाद अनुपमा एक्टर नितेश पांड के जाने की खबर ने लोगों के झकझोर दिया। बीते दिन कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित घर लाया गया। जहां टीवी के कई सेलेब्स नितेश को अलविदा कहने पहुंचे।

फास्ट X का कलेक्शन 3 हजार करोड़ के पार

हॉलीवुड फिल्म फास्ट X ने रिलीज के चंद दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी है। विन डीजल की फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्ड वाइड 3 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, भारत में भी फास्ट X धूम मचा रही है। फास्ट X हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फास्ट एंड फ्यूरिस की नई सीरीज है। पिछली फिल्मों की तरह ही इस बार भी फिल्म में विन डीजल भरपूर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, विलेन के रोल में गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एक्टर जेसन मोमोआ हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक आउट

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। अब डायरेक्टर करण जौहर ने 25 मई को अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की अपडेट का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस बीच शूटिंग के कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए थे, जिन्होंने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

कांस में सनी लियोनी का जलवा

सनी लियोनी आज बॉलीवुड सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस भी कभी अपने अभिनय तो कभी अपने फैशन से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अब बेबी डॉल सनी लियोन ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। दरअसल सनी लियोनी की फिल्म 'कैनेडी' का कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। इस फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने रेड कारपेट लुक से भी फैंस को इम्प्रेस किया।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है, लेकिन अब विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस के 10वें पार्ट ने आते ही तहलका मचा दिया है। एक्शन स्टारर इस हॉलीवुड फिल्म के आते ही 'द केरल स्टोरी', ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेल्वन-2 और IB-71 की कमाई में काफी गिरावट आई है।