चेहरे के निखार को बढ़ाने में कपूर बहुत ही प्रभावी हो सकता है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना आवश्यक है

पूजा-पाठ में उपयुक्त कपूर को त्वचा केयर में भी शामिल किया जा सकता है। कपूर का उपयोग मुँहासों की समस्या से निजात प्राप्त करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। कपूर से त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं और चेहरे का निखार बढ़ सकता है। कपूर बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन का भी कारगर इलाज हो सकता है। इसका उपयोग कैसे करें, इसे जानते हैं।

glowing skin tips

कपूर- बादाम तेल फेस पैक:

सामग्री: 2 टेबलस्पून बादाम का तेल, एक चुटकी कपूर पाउडर

इस्तेमाल: बाउल में दोनों चीज़ें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। यह ड्राई या नॉर्मल स्किन के लिए है, स्किन ऑयली हो तो इसका इस्तेमाल न करें।

कपूर-मुल्तानी मिट्टी फेस पैक:

सामग्री: 2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 1 चुटकी कपूर पाउडर, गुलाबजल की कुछ बूंदें

इस्तेमाल: बाउल में मुल्तानी मिट्टी पाउडर, पिसा हुआ कपूर और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। इसे 10 से 15 दिन में एक बार इस्तेमाल करें।

कपूर- बेसन फेस पैक:

सामग्री: 1 चुटकी कपूर पाउडर, 1 टेबलस्पून बेसन, गुलाब जल

इस्तेमाल: बोल में सभी चीज़ें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। 15 दिन में एक बार इस्तेमाल करें, फर्क बस कुछ हफ्तों में दिखाई देगा।

कपूर- नारियल तेल फेस पैक:

सामग्री: 1 चम्मच नारियल तेल, 1/4 टीस्पून कपूर पाउडर

इस्तेमाल: दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर किसी बोतल में स्टोर करें। इस तेल को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। ड्राई और नॉर्मल स्किन के लिए ही है, स्किन ऑयली हो तो इस पैक का इस्तेमाल न करें। इस फेस पैक से स्किन पोर्स की डीप क्लीनिंग होती है।