मानसून आते ही शरीर में Vitamin D की कमी होने लगती है, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी फूड्स
हमारे शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो हमें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ पोषक तत्व हमारे शरीर द्वारा स्वाभाविक रूप से बनाए जाते हैं, जबकि कुछ को हमें भोजन या सप्लीमेंट्स के माध्यम से प्राप्त करना पड़ता है। इन पोषक तत्वों में से एक विटामिन डी है, जो हमारे शरीर के उचित विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह हड्डियों को मजबूत रखने, हमारी इम्यून सिस्टम को सुधारने और सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

सूरज की रोशनी विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है, जिससे हमारे शरीर को यह विटामिन मिलता है। हालांकि, मानसून के दौरान अक्सर आसमान में बादल होते हैं, जिससे हमें पर्याप्त सूरज की रोशनी नहीं मिल पाती और विटामिन डी की कमी हो सकती है। इस कमी को पूरा करने के लिए हम अपनी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में:
फैटी फिश:
सैल्मन, मैकेरल और टूना जैसी मछलियां विटामिन डी का अच्छा स्रोत होती हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल विटामिन डी मिलता है, बल्कि ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। सप्ताह में दो बार ग्रिल्ड या बेक्ड फिश खाने से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।
एग योक:
अंडे की जर्दी में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होता है। आप इसे कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे उबालकर, फ्राई करके या आमलेट के रूप में। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स:
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी विटामिन डी से भरपूर होते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि ये डेयरी प्रोडक्ट्स न केवल कैल्शियम प्रदान करते हैं, बल्कि विटामिन डी की कमी को भी पूरा करते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।
मशरूम:
मशरूम भी विटामिन डी का उत्कृष्ट स्रोत है। अपने विकास के दौरान मशरूम सूरज की रोशनी या यूवी किरणों के संपर्क में आते हैं, जिससे इनमें स्वाभाविक रूप से विटामिन डी होता है। अपनी डाइट में मशरूम शामिल करने से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है।
प्लांट-बेस्ड मिल्क:
विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप प्लांट-बेस्ड मिल्क का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सोय मिल्क, बादाम मिल्क या ओट्स मिल्क जैसे फोर्टिफाइड प्लांट-बेस्ड मिल्क का विकल्प चुन सकते हैं।
Comments
No Comments

Leave a Reply