बाल झड़ने की समस्याओं को जानिए, महिलाओं में इस समस्या के लिए हो सकते हैं ये कुछ कारण

बाल झड़ने की समस्या आजकल बहुत ही आम बात हो गई है। यह एक ऐसी समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। बालों के गिरने से चिंता होना लाज़मी भी है। इस समस्या को लेकर एक्सपर्ट्स की राय मानें तो दिन में 50 से 100 बालों का गिरना आम बात है। बालों की एक उम्र होती है, जिसके बाद वे गिर जाते हैं और उनकी जगह नए बाल आते हैं। यह प्रक्रिया होना एक आम बात लेकिन अगर बाल इससे ज़्यादा गिर रहे हैं, तो आपके मेडिकल हेल्प लेने की ज़रूरत है।

hair fall problem
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अगर आपके बाल भी ज़्यादा झड़ते हैं
  • तो पहले ज़रूरत है इसके पीछे की वजह जानने की
  • खराब लाइफस्टाइल
  • स्टाइलिंग टूल्स के ज़्यादा उपयोग से भी बाल कमज़ोर होकर गिरने लगते हैं

बाल झड़ने की समस्या आजकल बहुत ही आम बात हो गई है। यह एक ऐसी समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। बालों के गिरने से चिंता होना लाज़मी भी है। इस समस्या को लेकर एक्सपर्ट्स की राय मानें तो दिन में 50 से 100 बालों का गिरना आम बात है। बालों की एक उम्र होती है, जिसके बाद वे गिर जाते हैं और उनकी जगह नए बाल आते हैं। यह प्रक्रिया होना एक आम बात लेकिन अगर बाल इससे ज़्यादा गिर रहे हैं, तो आपके मेडिकल हेल्प लेने की ज़रूरत है।

अगर आपके बाल भी ज़्यादा झड़ते हैं, तो पहले ज़रूरत है इसके पीछे की वजह जानने की। ज़्यादा स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल, स्टाइलिंग टूल्स के ज़्यादा उपयोग से भी बाल कमज़ोर होकर गिरने लगते हैं। तो आइए जानें कि महिलाओं में बालों के झड़ने के पीछे क्या कारण होते हैं?

1. डाइटिंग करना

कई महिलाएं अपना वज़न घटाने के लिए डाइटिंग का सहारा भी लेती हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में कई ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। नतीजतन बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसलिए डाइटिंग हमेशा नूट्रिशनिस्ट से सलाह लेकर ही करें। वरना वज़न कम करने के चक्कर में आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

2. थायरॉइड की समस्‍या

थायरॉइड ग्लैंड थायरॉइड का स्तर कम या अधिक होने पर जरूरी हार्मोन नहीं बना पाता। इस वजह से शरीर में जरूरी प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की कमी होने लगती है। बालों को भी विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। इसलिए बालों के झड़ने के पीछे थायरॉइड भी होता है।

3. एनीमिया

भारत में 80 प्रतिशत महिलाएं अनिमिया से पीड़ित हैं। कई बार खान पान में लापरवाही की वजह से महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है, जिससे वे एनीमिया (Anemia) की शिकार हो जाती हैं। एनीमिया का मतलब होता है शरीर में खून की कमी। इसकी वजह से कुपोषण, माहवारी के दौरान भारी रक्तस्राव और शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। लिहाज़ा बाल भी झड़ने लगते हैं।

4. प्रेग्नेंसी में

प्रेग्नेंसी के दौरान हॉर्मोन्स में काफी बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि, इस दौरान अगर विटामिन, आयरन आदि लिया जाए, जो यह बाल दोबारा आ जाते हैं।

बालों को झड़ने से कैसे रोका जाए?

§ डाइट में ओमेगा-3, बायोटिन, प्रोटीन और आयरन से भरपूर फूड्स ज़रूर लें।

§ माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें।

§ बाल अगर ज़्यादा झड़ रहे हैं, तो जड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे बाल मज़बूत बनेंगे।

§ अपने बालों के टाइप के हिसाब से होम मेड हेयर पैक का उपयोग करें।

§ गीले बालों में कभी भी कंघी न करें।

§ कोशिश करें कि स्‍टाइल टूल्स का प्रयोग न करें।