लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं हेल्दी किडनी के ये 9 फूड्स, अपनी डाइट में करें शामिल

किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, खून को साफ करने और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन आजकल की व्यस्त और अस्वस्थ जीवनशैली के चलते लोग कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगे हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही आहार का पालन करना बहुत जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जो किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में:

healthy veggies

1. सेब  

सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो किडनी को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करता है। यह खून में शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है।

2. लाल शिमला मिर्च 

लाल शिमला मिर्च में पोटैशियम की मात्रा कम होती है, जबकि विटामिन-सी और ए प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये तत्व किडनी के लिए लाभकारी होते हैं और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

3. ग्रीन टी  

अक्सर वजन घटाने के लिए उपयोग की जाने वाली ग्रीन टी किडनी के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी को सुरक्षा प्रदान करते हैं, सूजन को कम करते हैं और उसके कार्यों को बेहतर बनाते हैं।

4. फूलगोभी 

फूलगोभी में विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है।

5. लहसुन  

लहसुन में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और किडनी की कार्यप्रणाली को सुधारने में मदद करता है।

6. मछली  

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली, खासकर सैल्मन और ट्यूना, किडनी की सूजन को कम करने और उसके स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होती है।

7. प्याज 

प्याज में एसिलिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है, जिससे यह किडनी के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन को सुधारकर किडनी पर दबाव कम करता है।

8. तरबूज  

तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है और किडनी से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

9. जैतून का तेल 

जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स का समृद्ध स्रोत है, जो किडनी के लिए हल्का और लाभकारी होता है।

सही खानपान अपनाकर और इन लाभकारी खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।