प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर पतंग क्यों उड़ाई जाती है?जानें इसका इतिहास और महत्व

हम सभी इस साल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दिन जहां देशभक्ति गानों से पूरा देश गूंज उठता है, वहीं आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें भी उड़ती नजर आती हैं। पतंग उड़ाना स्वतंत्रता दिवस के जश्न की एक पुरानी परंपरा है, जिसे हर साल मनाया जाता है। 15, अगस्त 1947 को मिली आजादी के बाद हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले के लाहौरी गेट पर पहली बार भारतीय तिरंगा फहराया था।

kite festival

उस दिन के बाद से ही हर साल इस मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने का इतिहास हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार इस दिन पतंग क्यों उड़ती है। अगर आप इसकी वजह नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि हर साल 15 अगस्त को पतंग उड़ाने की वजह क्या है -

क्यों उड़ती है पतंग?

स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाना एक उत्तर भारतीय परंपरा है, खासकर दिल्ली, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद में यह अधिक देखा जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने का अपना ऐतिहासिक महत्व है। दरअसल, साल 1927 में देशभर में साइमन कमीशन के खिलाफ विरोध किया जा रहा था और इसके चलते स्वतंत्रता सेनानियों ने "साइमन वापस जाओ" जैसे नारे भी लगाए थे।

आजादी से जुड़ा है इतिहास

उस दौरान यह प्रदर्शन पूरे देश में इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग पतंगों पर इस नारे को लिखकर उन्हें आसमान में उड़ने लगे। समय के साथ पतंगें स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति और औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ एक तरीका बन गईं। तब से स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने का रिति और अभिन्न हिस्सा बन गया है, जो आज भी प्रचलित है। स्वतंत्रता दिवस के दिन आमतौर पर छतों और छज्जों पर पतंगें उड़ाती देखी जाती हैं और लोग पतंग उड़ाकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और अपनी स्वतंत्रता और देशभक्ति का जश्न मनाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2023 थीम

हर साल की तरह, स्वतंत्रता दिवस 2023 के लिए भी "राष्ट्र पहले, हमेशा पहले" (Nation First, always first) थीम चुनी गई है। यह थीम कठिनाइयों के समय में भी देश के हितों को पहले रखने की महत्वपूर्णता को याद दिलाती है।