अपनी राशि के अनुसार इस नवरात्री माता रानी को करें अर्पित यह वस्तु, धन-धान्य और ऐश्वर्य में होगी बढ़ोतरी

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। इस दौरान मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कई भक्त व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को विभिन्न चीजें अर्पित करने से वह जल्द प्रसन्न होती हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार जरूर अर्पित करें ये चीजें। ऐसा करने से रोगों, कष्टों से मुक्ति के साथ घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।

chaitra navratri 2022
स्टोरी हाइलाइट्स
  • चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है
  • इस दौरान मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कई भक्त व्रत भी रखते हैं

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। इस दौरान मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कई भक्त व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को विभिन्न चीजें अर्पित करने से वह जल्द प्रसन्न होती हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार जरूर अर्पित करें ये चीजें। ऐसा करने से रोगों, कष्टों से मुक्ति के साथ घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा लाल रंग के वस्त्र और अपनी इच्छा के अनुरूप सोने के आभूषण भी चढ़ा सकते हैं।

वृष राशि

इस राशि के जातक नवरात्रि के दौरान सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही सुगंधित फूल जैसे गुलाब, हरसिंगार, गेंदा आदि अर्पित करें।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक देवी मां को लाल रंग की चुनरी और हरे रंग की साड़ी चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क राशि

इस राशि के जातक देवी दुर्गा को लाल और पीले रंग फूल चढ़ाएं इसके अलावा चांदी के आभूषण चढ़ाना शुभ होगा। इसके साथ ही मां की कृपा पाने के लिए चंद्र बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

इस राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ा सकते हैं। वहीं सोने के आभूषण चढ़ाना शुभ होगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातक लाल रंग की चुनरी और हरे रंग की साड़ी चढ़ाने के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

तुला राशि

इस राशि के जातको को लाल रंग की चुनरी मां को चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को देवी मां को गुड़हल के फूल चढ़ाना चाहिए और गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। वहीं आभूषणों में सोने की चीजें चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को देवी मां को पीले रंग का फूल और तेल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को मां दुर्गा को नारियल की बर्फी चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही नीले रंग के फूल चढ़ाना शुभ होगा। नौ दिनों तक रामचरितमानस का पाठ करें और देवी मां को चांदी के आभूषण चढ़ाएं।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को देवी मां को नीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे जातक को हर रोग और कष्ट से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को पीले रंग के फूल यानी कनेर, गेंदा, गुलहड़ आदि चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में दुर्गा सप्तशती और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।