अंडा खाए बिना भी मिल सकता है आपको भरपूर प्रोटीन, इन सब्जियों में है भरपूर मात्रा में प्रोटीन

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। स्किन से लेकर बाल, आंख, मसल्स, सेल्स इन सभी के बनने और उसे दुरुस्त रखने में प्रोटीन का बहुत बड़ा रोल होता है। इसके अलावा ये सेल्स को रिपेयर करने के साथ उनके बनने में भी मदद करता है। प्रोटीन हमारी रोजाना ली जाने वाली डाइट का जरूरी हिस्सा होना चाहिए। इसकी कमी से शरीर कई तरह की समस्याओं का शिकार होने लगता है। प्रोटीन की कमी से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिससे सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन बहुत आसानी से आपको अपना शिकार बना लेते हैं। बढ़ती उम्र में शरीर कमजोर होने लगता है और बाल भी बेइंतहा टूटते हैं।

how to use fruits and vegetables

तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीज़ें लेनी है। माना जाता है कि अंडे में बहुत ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है लेकिन अगर आप अंडे नहीं खाते, तो और किन चीज़ों से आप इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं, जानेंगे इसके बारे में। जो पूरी से वेजिटेरियन हैं और आसानी से अवेलेबल।

इन सब्जियों में मिलता है प्रोटीन

पालक

हरी सब्जियों में शामिल पालक कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जिसे आप सब्जी के अलावा सूप, रोटी, पराठे जैसे कई तरीकों से खा सकते हैं। रोजाना के जरूरी प्रोटीन की पूर्ति के लिए पालक को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा इसमें कुछ जरूरी अमीनो एसिड भी होते हैं। सेहत के साथ पालक का सेवन बालों और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए मौजूद होते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली एक स्वस्थ खाद्य पदार्थ है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसमें विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन ए, फोलिक एसिड और बहुत से अन्य पोषक तत्व होते हैं। ब्रोकली खाने से शरीर का वजन कम होता है, साथ ही हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज, कमजोरी और आंखों की समस्याओं से बचाव होता है। इसके अलावा, ब्रोकली मजबूत तंत्रिका व वायु तंत्र के विकास में भी मदद करता है।

मकई

मकई दुनिया के सबसे पॉपुलर अनाज अनाज में से एक है। यह ग्रास फैमिली के एक प्लांट का बीज होता है, जिसे सब्जी, सूप और ब्रेड के रूप में खाया जाता है। मकई या स्वीट कॉर्न में फैट बहुत ही कम और प्रोटीन बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें थियामीन, विटामिन सी, बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की मात्रा भी मौजूद होती है।

मटर

मटर वेजिटेबल प्रोटीन और फाइबर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होते हैं। इसके साथ ही इनमें फैट और कोलेस्ट्रॉल भी काफी कम मात्रा में होता है। वैसे मटर मैग्नीज़, कॉपर, फॉस्फोरस, फोलेट, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा, मटर में एक खास पोषक तत्व पाया जाता है, जिसे क्यूमेस्ट्रॉल कहा जाता है। जिसमें कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी, ई, जिंक, कैटेचिन और एपिकटेचिन इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं।